SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: महाशिवरात्रि
Meta Description: महाशिवरात्रि News: महाशिवरात्रि : सुबह 4 बजे से महादेव पर जलाभिषेक कर सकेंगे भक्त – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: महाशिवरात्रि-mahashivratri-devotees-will-be-able-to-offer-water-to-mahadev-from-4-am-onwards-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167762-2026-02-08
महाशिवरात्रि: मुख्य समाचार और अपडेट
महाशिवरात्रि: शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। दोपहर 2 बजे भोग प्रसाद का वितरण होगा। शाम 5 बजे भगवान शिव की दिव्य बरात मंदिर से शुरू होकर मिल मार्ग, सदर चौराहा, खुटार मार्ग, विकास चौराहा, पुराने बाईपास, मोहम्मदी मार्ग, सदर चौराहा, अलीगंज मार्ग और आंबेडकर तिराहा होते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंचेगी। रात 10 बजे बरात का विश्राम होगा।रात्रि के चारों प्रहर भगवान शिव की शृंगार पूजा और भगवान शिव-माता पार्वती का विवाह का आयोजन होगा। 16 फरवरी की सुबह ठंडाई का प्रसाद वितरण होगा और महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न होगा।एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कॉरिडोर निर्माण कार्यदायी संस्था के जेई से कहा कि महाशिवरात्रि से पहले सफाई, मार्ग और तीर्थ कार्य पूरा कर जलभराव की समस्या न रहे। जेई विवेक वाजपेई ने बताया कि कॉरिडोर के दोनों द्वारों पर रैंप बनाई जाएगी और रास्ते एवं तीर्थ का कार्य 1-2 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि 14 फरवरी की रात से 16 फरवरी दोपहर तक शहर में गन्ना वाहनों और रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक रहेगी। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

