आगरा में बड़ी वारदात: लापता बच्ची की हत्या, किरायेदार के कमरे से आटे के ड्रम में मिली लाश; परिजन का हंगामा

josephben1999gd@gmail.com
6 Min Read
आगरा में बड़ी वारदात: लापता बच्ची की हत्या, किरायेदार के कमरे से आटे के ड्रम में मिली लाश; परिजन का हंगामा: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: आगरा

Meta Description: आगरा News: आगरा में बड़ी वारदात: लापता बच्ची की हत्या, किरायेदार के कमरे से आटे के ड्रम में मिली लाश; परिजन का हंगामा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: आगरा-suspected-abduction-of-an-eight-year-old-girl-in-agra-2026-03-25

आगरा: मुख्य समाचार और अपडेट

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई जूता कारखाना संचालक दिनेश की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की हत्या कर दी गई। बुधवार आधी रात उसका शव किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में पड़ा मिला। घरों की तलाशी के दाैरान पुलिस आरोपी के कमरे तक पहुंची थी। शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए। फतेहाबाद रोड पर आकर जाम लगा दिया। इस दाैरान वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने इंकार किया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी निवासी दिनेश कुमार का घर में ही जूता कारखाना है। उनकी 8 साल की बेटी प्रज्ञा कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे वह घर में मौजूद थी। तभी कुछ बच्चे आए वह खेलने लगी। अचानक घर के बाहर से लापता हो गई। पहले पर परिजन को लग रहा था कि वह ट्यूशन पढ़ने गई होगी। एक किलोमीटर की दूरी पर ही एक महिला ट्यूशन पढ़ाती है। मगर प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां प्रीति को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इनकार कर दिया।बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और पुलिस ने आसपास के इलाके को देखा। दोपहर 2:00 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती है। इसके बाद वापस चली जाती है। वह बाहर की तरफ नहीं निकलती हैं। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिल गया था। इस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से चिंतित थे।

आगरा: घटना का पूरा विवरण

बच्ची की तलाश के लिए एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीम बनाई गईं। एक टीम कैमरे देख रही थी। दूसरी टीम को परिजन से बात करने के लिए लगाया गया। तीसरी टीम घरों की तलाशी में लग गई। कई घरों की छत पर गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील रहता है। मंगलवार शाम से उसकी मां घर में नहीं है। वह खुद भी लापता हो गया है। इस पर पुलिस ने उसके कमरे को खोला। एक बोरे में आटे का ड्रम रखा हुआ था। पुलिस ने जैसे ही उसे खोला शव बरामद हो गया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की तैयारी की। इस पर लोग भड़क गए। उनका कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी हो। इसके बाद ही शव को ले जाने दिया जाएगा। बाद में लोग फतेहाबाद रोड स्थित मुगल पुलिया पर आ गए। उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। हालांकि सोशल मीडिया पर बवाल का मैसेज वायरल होने लगा। सूचना पर डीसीपी सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया। कहा कि किरायेदार के ही कमरे में शव मिला है।उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर आधा घंटे बाद लोग शांत हो गए। तब कहीं शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

- Advertisement -

मां प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल

दिनेश की दो बेटियां हैं जिनमें प्रज्ञा सबसे बड़ी थी। छोटी बेटी 5 साल की है। प्रज्ञा के लापता होने से मां प्रीति का रो-रो का बुरा हाल था। उन्हें किसी तरह परिजन ने संभाला। दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था। मंदिर के सामने बैठकर मां बेटी के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रही थी। मगर रात में उसकी हत्या की खबर आई तो कोहराम मच गया।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची की हत्या कर शव को ड्रम में छिपा दिया था। किरायेदार भाग गया है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। आशंका है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की है। इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.