उपलब्धि: कभी मोटापे पर मिले ताने, अब फिटनेस ऐसी की दुनिया जाने, करन जीत चुके हैं तीन मिस्टर इंडिया का खिताब

2 Min Read
उपलब्धि: कभी मोटापे पर मिले ताने, अब फिटनेस ऐसी की दुनिया जाने, करन जीत चुके हैं तीन मिस्टर इंडिया का खिताब: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: उपलब्धि:

Meta Description: उपलब्धि: News: उपलब्धि: कभी मोटापे पर मिले ताने, अब फिटनेस ऐसी की दुनिया जाने, करन जीत चुके हैं तीन मिस्टर इंडिया का खिताब – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: उपलब्धि:-kanpur-once-taunted-for-obesity-now-possessing-world-renowned-fitness-karan-kapoor-2026-03-20

उपलब्धि:: मुख्य समाचार और अपडेट

उपलब्धि:: कभी मोटापे के कारण तानों का शिकार बने गोविंदनगर के करन कपूर ने अपनी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर फिटनेस की दुनिया में खास पहचान बनाई है। आज वे एशिया के प्रमुख फिटनेस एथलीट्स में शुमार हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें भारत प्रो शो में एक्शन हीरो फिटनेस अवॉर्ड से अभिनेता विद्युत जामवाल ने सम्मानित किया। साल 2024 में करन ने एशिया स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की। वे लगातार तीन बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा मिस्टर यूपी, मिस्टर वर्ल्ड टाइटल सहित कई बड़े खिताब भी उनके नाम दर्ज हैं।

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

गोविंदनगर निवासी करन बताते हैं कि बचपन में अधिक वजन की वजह से उनका मजाक उड़ाया जाता था। इससे परेशान होकर उन्होंने घर पर ही नियमित व्यायाम शुरू किया। इसी दौरान अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो देखकर उन्होंने फिट और मजबूत शरीर बनाने का लक्ष्य तय किया। अनुशासित दिनचर्या और संतुलित आहार की बदौलत उन्होंने कई बड़े फिटनेस खिताब अपने नाम किए। 30 वर्षीय करन आज समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। खुद कभी मोटापे से जूझ चुके करन अब फिट इंडिया, हिट इंडिया का संदेश देकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version