SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: एएमयू
Meta Description: एएमयू News: एएमयू शिक्षक हत्याकांड: तीनों शूटर भाई पर एक-एक लाख का इनाम, फरारी का वारंट चस्पा, तलाश में जुटी पुलिस – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: एएमयू-amu-teacher-murder-casethree-shooters-carry-a-reward-of-rs-1-lakh-each-2026-02-02
एएमयू: मुख्य समाचार और अपडेट
एएमयू शिक्षक राव दानिश हत्याकांड में तीनों हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों पर अब एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। साथ में अदालत ने उनके खिलाफ फरारी की उद्घोषणा का वारंट जारी कर दिया है। अदालत से जारी यह वारंट 1 फरवरी को सिविल लाइंस पुलिस ने उनके बरला स्थित गांव वाले घर पर चस्पा करा दिया। गांव में मुनादी भी कराई गई।
अमीर निशा सिविल लाइंस के एएमयू एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली की 24 दिसंबर की देर शाम गोलियां बरसा कर हत्या की गई थी। यह हत्या टहलते समय एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में की गई थी। इस हत्या के खुलासे में दिल्ली के ओखला इलाके में रह रहे मूल रूप से बरला नौशा के हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों यासिर, फहद व जुबैर की भूमिका सामने आई।मामले में दोनों शूटरों के मददगार दानिश के पड़ोसी मित्र सलमान कुर्ते वाला को जेल भेजा गया था। तीनों भाइयों पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम था। अब एडीजी जोन स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। न्यायालय स्तर से तीनों के खिलाफ पूर्व में एनबीडब्ल्यू जारी किए गए थे। वारंट को एसएचओ सिविल लाइंस विनोद कुमार ने टीम के साथ उनके गांव में चस्पा कराया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि तीनों की तलाश के प्रयास जारी हैं। जल्द कुर्की की जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
