ऑपरेशन मुस्कान: लखीमपुर खीरी में लापता हुआ मासूम, पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद, मां को सौंपा

2 Min Read
ऑपरेशन मुस्कान: लखीमपुर खीरी में लापता हुआ मासूम, पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद, मां को सौंपा: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: ऑपरेशन

Meta Description: ऑपरेशन News: ऑपरेशन मुस्कान: लखीमपुर खीरी में लापता हुआ मासूम, पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद, मां को सौंपा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: ऑपरेशन-police-recover-missing-child-within-three-hours-in-lakhimpur-kheri-2026-02-17

ऑपरेशन: मुख्य समाचार और अपडेट

ऑपरेशन: लखीमपुर खीरी के भीरा थाने की पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन साल के बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। बच्चे को लापता होने के तीन घंटे के भीतर ढूंढ लिया गया। पलिया कस्बे के मोहल्ला रंगरेजान निवासी इमामु भीरा नगर पंचायत के मोहल्ला सलावतनगर में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने आई थीं। सोमवार सुबह उनका तीन साल का बच्चा शिफान खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया।

मासूम बच्चे के लापता होने से परेशान मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। भीरा एसओ रोहित दुबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की फोटो साझा कर उसके लापता होने की जानकारी प्रसारित की। सूचना मिलने के बाद ग्राम पंचायत पिपरिया भूड़ के प्रधान शिवम राज एक बच्चे को लेकर थाने पहुंचे।

प्रधान ने बताया कि बच्चा रेलवे लाइन के किनारे अकेला रोता हुआ मिला था। एसओ भीरा ने महिला को बुलाकर बच्चे की पहचान कराई, जो उन्हीं का निकला। अपने बच्चे को वापस पाकर मां इमामु के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने भीरा एसओ रोहित दुबे और पिपरिया भूड़ के प्रधान शिवम राज का आभार व्यक्त किया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version