...

कर्नाटक में सियासी नाटक: विधायकों के सवालों के जवाब नहीं मिलने पर स्पीकर नाराज, विधानसभा स्थगित कर चले गए बाहर

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
कर्नाटक में सियासी नाटक: विधायकों के सवालों के जवाब नहीं मिलने पर स्पीकर नाराज, विधानसभा स्थगित कर चले गए बाहर: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: कर्नाटक

Meta Description: कर्नाटक News: कर्नाटक में सियासी नाटक: विधायकों के सवालों के जवाब नहीं मिलने पर स्पीकर नाराज, विधानसभा स्थगित कर चले गए बाहर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: कर्नाटक-karnataka-government-speaker-upset-over-mlas-questions-not-being-answered-adjourns-assembly-walks-out-2026-03-16

कर्नाटक: मुख्य समाचार और अपडेट

कर्नाटक: दरअसल, गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब सदन में पेश किए थे। जानकारी के अनुसार 230 ‘अनस्टार्ड’ सवालों में से केवल 84 के ही लिखित जवाब दिए गए थे। इसे लेकर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इसके बाद स्पीकर ने कड़ी नाराजगी जताई और सदन स्थगित कर दिया।स्पीकर यू टी खाडर ने कहा कि उन्होंने चार बार स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विधायकों के सवालों का समय पर जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा मंत्रियों के लिए नहीं बल्कि विधायकों के लिए होती है, जहां वे अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर अनस्टार्ड प्रश्नों का जवाब ही नहीं मिलेगा तो विधायक सदन में क्यों आएंगे।विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि सरकार चेतावनी के बावजूद भी स्थिति सुधारने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आधे से भी कम सवालों के जवाब दिए गए हैं। अशोक ने कहा कि अधिकारी ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे उन्हें किसी की जवाबदेही नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत दंडित किया जाए।गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों ने सवालों के जवाब नहीं दिए हैं, उनके सचिवों को नोटिस जारी किया जाए। साथ ही जिन विभागों में ज्यादा सवाल लंबित हैं, वहां जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।बाद में स्पीकर के कक्ष में मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि विधायकों के सभी सवालों के जवाब जल्द दिए जाएंगे। सरकार ने आश्वासन दिया है कि आगे से ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सदन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दें और समय पर जवाब उपलब्ध कराएं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.