...

खुशबू हत्याकांड: देवर के दोस्त से था अफेयर, गंगाजल की कसम खाकर रिश्ता तोड़ा; भड़के प्रेमी इसलिए किया कत्ल

josephben1999gd@gmail.com
6 Min Read
खुशबू हत्याकांड: देवर के दोस्त से था अफेयर, गंगाजल की कसम खाकर रिश्ता तोड़ा; भड़के प्रेमी इसलिए किया कत्ल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: खुशबू

Meta Description: खुशबू News: खुशबू हत्याकांड: देवर के दोस्त से था अफेयर, गंगाजल की कसम खाकर रिश्ता तोड़ा; भड़के प्रेमी इसलिए किया कत्ल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: खुशबू-khushboo-murder-case-had-a-close-relationship-with-her-brother-in-law-friend-killed-by-her-lover-2026-04-03

खुशबू: मुख्य समाचार और अपडेट

खुशबू: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

इसी बात से नाराज सीताराम ने खुशबू के गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। उधर, घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी सीताराम पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। विज्ञापन विज्ञापन गोरखपुर के गगहा थाना इलाके के गजपुर बाजार में खुशबू हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि पड़ोसी सीताराम का खुशबू से नजदीकी संबंध था। वारदात के पहले खुशबू ने गंगाजल लेकर सीताराम से संबंध न रखने की कसम खाई।

खुशबू: घटना का पूरा विवरण

इस बीच वारदात से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं, जिनसे मामला और भी सनसनीखेज बन गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीताराम घटना के समय खुशबू के देवर जितेंद्र के साथ छत पर पहुंचा था। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के लाहीडाड़ी गांव की खुशबू गौतम की शादी वर्ष 2022 में गजपुर निवासी उपेंद्र से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था लेकिन कुछ समय बाद उपेंद्र के छोटे भाई जितेंद्र का दोस्त सीताराम घर आने-जाने लगा। इसी दौरान खुशबू और सीताराम के बीच नजदीकियां बढ़ीं। एक दिन उपेंद्र ने दोनों को साथ देखा तो घर में विवाद बढ़ गया।

- Advertisement -

मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा, जहां दोनों को अलग रहने की हिदायत दी गई। इसके बाद उपेंद्र पांच मार्च को नौकरी के सिलसिले में दुबई चला गया था। पति के विदेश जाने के बाद भी परिवार में तनाव बना रहा।

खुशबू: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दिन में देवर जितेंद्र ने भाभी खुशबू और दोस्त सीताराम को आमने-सामने बैठाकर रिश्ते को खत्म करने का दबाव बनाया। उसने खुशबू को गंगाजल देकर कसम दिलाई कि वह अब सीताराम से कोई संबंध नहीं रखेगी। खुशबू ने गंगाजल लेकर रिश्ता तोड़ने की कसम खा ली लेकिन यह बात सीताराम को नागवार गुजर गई।

छत पर चाकू से गला रेतकर की थी हत्या

बुधवार शाम खुशबू अपने घर की छत पर थी। इसी दौरान सीताराम वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसने खुशबू के गले पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुका था।

सूचना पर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बावजूद इसके, 24 घंटे बाद भी पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि दोनों पक्षों में चार माह पहले भी घर में बैठकर पारिवारिक समझौता हुआ था। इसके बाद भी सीताराम अक्सर खुशबू को कॉल कर बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। उधर, खुशबू के वैवाहिक जीवन में भी दरारें आने लगी थीं। देवर जितेंद्र ने दोनों के बीच में कई बार समझौता भी कराया था।

गांव लाया गया शव तो मायके पक्ष के लोग प्रदर्शन पर अड़े

गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में बृहस्पतिवार शाम विवाहिता खुशबू का अंतिम संस्कार गम और तनाव के बीच संपन्न हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 5:30 बजे जब खुशबू का शव उसके ससुराल लाया गया तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर चार थानों की फोर्स और तीन क्षेत्राधिकारी तैनात रहे।

शव पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार की तैयारी में था लेकिन बांसगांव के लाहीडाड़ी से आए मायके पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वे शव के साथ प्रदर्शन करने पर अड़ गए, जिससे माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की। इस दौरान झड़प भी हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और व्यवधान डाल रहे एक स्थानीय नेता को हिरासत में लेकर चौकी भिजवा दिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.