SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: गाजियाबाद
Meta Description: गाजियाबाद News: गाजियाबाद सुसाइड: 35 हजार फ्लैट का किराया, आए दिन पार्टी, पढ़ाई के लिए तंगी; मां नहीं, बाप के करीब थीं बेटियां – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: गाजियाबाद-ghaziabad-suicide-case-police-probe-reveals-father-high-expenses-despite-financial-claims-2026-02-08
गाजियाबाद: मुख्य समाचार और अपडेट
गाजियाबाद: 1 of 16 Ghaziabad Suicide Case – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इतना ही नहीं, इनमें से एक फ्लैट में आए दिन पार्टी होती थी। इतने खर्च के बावजूद चेतन के पास बेटियों को शिक्षित करने के नाम पर पैसों की कमी थी। यह सच्चाई तब सामने आई, जब पुलिस ने चेतन के काम और आय स्रोतों की छानबीन की। गाजियाबाद में तीन बेटियों की पढ़ाई बंद कराने के पीछे आर्थिक तंगी का हवाला देने वाले चेतन कुमार के खर्च भारी-भरकम हैं। वह भारत सिटी सोसायटी में सिर्फ रहने के लिए ही हर माह 35 हजार रुपये खर्च करते हैं। इनमें 26 हजार रुपये दो फ्लैट के किराये में जाते हैं। करीब नौ हजार रुपये बिजली बिल व रखरखाव शुल्क है।
गाजियाबाद: घटना का पूरा विवरण
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 16 Ghaziabad Triple Suicide – फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन खजूरी से दिल्ली आए तो लोन एजेंट का काम किया। वह बैंक व फाइनेंस कंपनी से संपर्क कर लोगों को लोन दिलाते थे। बदले में कमीशन लेते थे। इसके बाद वह वाहनों की खरीद-फरोख्त करने लगे। इसमें भी अच्छी कमाई हुई।
गाजियाबाद: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
3 of 16 Ghaziabad Triple Suicide – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालात बेहतर हुए तो गाड़ी से चलने लगे, फ्लैट भी खरीद लिया। इसी दौरान दिल्ली के सीलमपुर की सुजाता से शादी की। कुछ वर्ष बाद उनकी बहन हिना से भी शादी कर ली। इसके बाद वक्त ने करवट बदली और चेतन की दोनों गाड़ियां बिक गईं।
4 of 16 भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किराये के फ्लैट में रहने की स्थिति आ गई। पहले वह साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में सेक्टर दो स्थित शुभधाम अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहे। अपना आधार कार्ड भी इसी पते पर बनवाया। इसके बाद ऑक्सी होम सोसायटी और फिर भारत सिटी सोसायटी में दो फ्लैट किराये पर लिए।
5 of 16 भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां रहते हुए ही शेयर मार्केट में दो करोड़ रुपये फंसने और लगभग 30 लाख रुपये का कर्ज होने की बात पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताई है। पुलिस का भी मानना है कि अनावश्यक खर्चों को रोककर चेतन ने बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान दिया होता तो शायद वह आज उनके साथ होतीं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
