टला बड़ा हादसा: वाराणसी में दो नावों की टक्कर के बाद गंगा में समा गई एक नाव, बाल- बाल बचे पांच लोग

2 Min Read
टला बड़ा हादसा: वाराणसी में दो नावों की टक्कर के बाद गंगा में समा गई एक नाव, बाल- बाल बचे पांच लोग: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: टला बड़ा

Meta Description: टला बड़ा News: टला बड़ा हादसा: वाराणसी में दो नावों की टक्कर के बाद गंगा में समा गई एक नाव, बाल- बाल बचे पांच लोग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: टला बड़ा-two-boats-collision-one-boat-sank-in-ganga-five-people-narrowly-escaped-in-varanasi-2026-02-16

टला बड़ा: मुख्य समाचार और अपडेट

टला बड़ा: वाराणसी जिले में तुलसी घाट के सामने सोमवार की दोपहर दो नावों में अचानक टक्कर हो गई। तेज आवाज के साथ एक नाव गंगा में डूबने लगी। आनन-फानन उसमें सवार लोगों को निकाला गया। देखते ही देखते नाव गंगा में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नाव पर मौजूद यात्रियों में दिलीप, दर्शना, देवयानी हैदराबाद निवासी, जबकि रोहित, दीपाली पुणे निवासी शामिल रहे। नाव पर मौजूद दिलीप ने बताया कि वह तुलसी घाट से नाव बुक कर उस पार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नाव में सवार होकर बढ़े, इतने में तेज रफ्तार से आ रही बड़ी नाव ने टक्कर मार दी। जिसके बाद सभी डूबने लगे। बताया कि किसी तरह नाव को पकड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान नाव पर कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था न ही नाव पर लाइफ जैकेट थी।घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में घटना को कैद कर लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने डूब रहे पांच यात्रियों को बचाया। जबकि नाव पर मौजूद नाविक वहां से भाग गया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version