SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: दहशत
Meta Description: दहशत News: दहशत का मंजर: ‘मुंह पर बांधा कपड़ा, पशुओं को खुला छोड़ा’, जान बचाने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सब दौड़े – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: दहशत-ammonia-gas-leak-agra-to-save-their-lives-children-women-and-elderly-everyone-started-running-2026-03-13
दहशत: मुख्य समाचार और अपडेट
दहशत: 1 of 13 Ammonia Gas Leak – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रात तकरीबन 8:30 बजे कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया प्लांट की पाइपलाइन से अचानक गैस लीक हुई थी। पहले तो ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब हवा में तेज गंध फैलने लगी और आंखों में जलन महसूस हुई तो पता चला। इसके बाद गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए। आगरा के कुकथरी गांव के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होते ही हर तरफ दहशत का मंजर देखने को मिला। गैस से बचने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सभी दौड़ने लगे। मुंह पर कपड़े बांधकर गांव से बाहर आ गए। कुछ ही मिनटों में पूरा गांव खाली हो गया। गांव से निकलने के बाद सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए।
दहशत: घटना का पूरा विवरण
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 13 अमोनिया गैस लीक होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव की गलियों में हर तरफ लोग भागते नजर आए। कोई अपने छोटे बच्चों को गोद में उठाकर दौड़ रहा था तो कोई बुजुर्गों का हाथ पकड़कर। गांव से बाहर आने के बाद भी सभी सुरक्षित जगह की तरफ जा रहे थे। कई महिलाएं घबराहट में घरों को बंद नहीं कर सकीं। कुछ लोग तो चप्पल और जूते भी नहीं पहन पाए।
दहशत: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
3 of 13 अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस की गंध इतनी तेज थी कि कुछ ही पल में हालत बिगड़ने लगी। आंखों में जलन से दिखना भी मुश्किल हो गया। सांस भी नहीं ले पा रहे थे। घरों में चीखपुकार मचने पर सभी दहशत में आ गए थे। कुछ ही देर में गांव के रास्ते पर भागते हुए लोग नजर आने लगे। जो भी घर से भागा, उसने अपने मुंह पर कपड़े भी बांध लिए।
4 of 13 अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बावजूद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लोगों के घरों के बाहर पशु भी बंधे थे। कुछ लोगों ने पशुओं को भी खुला छोड़ दिया, जिससे वो भाग सकें। गैस का रिसाव रुकने पर भी एक घंटे तक लोग अपने घरों का रुख नहीं कर पा रहे थे। दमकल की टीम ने आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव भी कराया जिससे गैस का असर कम किया जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। इसके बाद ही लोग अपने घरों की ओर लौटे।
5 of 13 अस्पताल में भर्ती अमोनिया गैस से प्रभावित – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

