SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: पंचायत
Meta Description: पंचायत News: पंचायत चुनाव: जांच में 20 हजार वोटरों के नाम कटे, मुरादाबाद में 3.25 लाख से डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: पंचायत-panchayat-elections-20000-voters-names-deleted-during-investigation-3-25-lakh-duplicate-voters-verified-2026-02-20
पंचायत: मुख्य समाचार और अपडेट
पंचायत चुनाव को लेकर जिले के बीएलओ ने करीब 3.25 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। इसमें 20 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। इन वोटरों का नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इस मामले में चुनाव आयोग की ओर से सत्यापन की तिथि छह मार्च तक बढ़ाए जाने पर चुनाव में तैनात अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
चुनाव आयोग ने एआई के माध्यम से जांच कर 4.65 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। इसमें मुरादाबाद ब्लॉक के 38825, मूंढापांडे ब्लॉक के 56046, भगतपुर टांडा ब्लॉक के 59099, ठाकुरद्वारा ब्लॉक के 48644, डिलारी ब्लॉक के 61898, बिलारी ब्लॉक के 64261, कुंदरकी ब्लॉक के 78779 और छजलैट ब्लॉक के 58553 मतदाता शामिल हैं।अभियान के दौरान 3.25 लाख मतदाताओं का बीएलओ सत्यापन कर चुके हैं। अभी 1.40 लाख मतदाताओं का सत्यापन करना बाकी है। इस बारे में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि जांच के दौरान करीब 20 हजार से अधिक मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं। ऐसे लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं।एडीएम प्रशासन का कहना है कि ढिलाई बरतने पर बीडीओ मुरादाबाद को नोटिस दिया गया था। बृहस्पतिवार को उनके क्षेत्र में सत्यापन का आंकड़ा बढ़ गया है। बता दें कि पहले 20 फरवरी तक सत्यापन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन चुनाव तिथि बढ़ाकर छह मार्च तक कर दी है। इस कारण चुनाव में तैनात अधिकारियों और बीएलओ ने राहत की सांस ली है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
