पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: ड्राइवर ने शराब पी, फिर चलती गाड़ी मालिक से करता रहा बहस; चश्मदीदों ने राज खोले

3 Min Read
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: ड्राइवर ने शराब पी, फिर चलती गाड़ी मालिक से करता रहा बहस; चश्मदीदों ने राज खोले: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: पूर्वांचल

Meta Description: पूर्वांचल News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: ड्राइवर ने शराब पी, फिर चलती गाड़ी मालिक से करता रहा बहस; चश्मदीदों ने राज खोले – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: पूर्वांचल-purvanchal-expressway-accident-driver-first-drank-alcohol-then-argued-with-the-vehicle-owner-eyewitnesses-t-2026-02-24

पूर्वांचल: मुख्य समाचार और अपडेट

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम स्लीपर बस पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 66 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में तीन बच्चे, दो पुरुष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गोसाईंगंज के जौखंडी गांव के पास हुआ। चालक के नशे की हालत में बस दौड़ाने से हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी बस चालक हरियाणा निवासी सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। बस में करीब 90 यात्री सवार थे।

बस रविवार शाम 4 बजे पंजाब के लुधियाना से यात्रियों को लेकर बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हुई थी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम साढ़े चार बजे जौखंडी गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। हादसे से बाद चीख पुकार मच गई।

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने 71 घायलों को सीएचसी गोसाईंगंज, एपेक्स ट्रॉमा 2 व केजीएमयू भिजवाया। सीएचसी में सीतामढ़ी निवासी बीरेंद्र (30), अंजलि (8), प्रियांशु (15) और दो अन्य पुरुषों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंजलि और प्रियांश सगे भाई-बहन थे। पुलिस दो अन्य पुरुषों की शिनाख्त में जुटी है। 66 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 35 को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से बिहार भेज दिया गया। 9 को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस आयुक्त, डीएम और यूपीडा के अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version