...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एसयूवी की चपेट में आए बाइक सवार, मामा-भांजे की मौत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एसयूवी की चपेट में आए बाइक सवार, मामा-भांजे की मौत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: पूर्वांचल

Meta Description: पूर्वांचल News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एसयूवी की चपेट में आए बाइक सवार, मामा-भांजे की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: पूर्वांचल-uncle-and-nephew-died-riding-bike-after-being-hit-by-an-suv-in-sultanpur-2026-02-07

पूर्वांचल: मुख्य समाचार और अपडेट

पूर्वांचल: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर कालीगंज अंडरपास के पास शनिवार अपराह्न 3.00 बजे बाइक सवार एसयूवी की चपेट में आ गए। हादसे में मामा अमित और भांजे रघुवीर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

जयसिंहपुर के देवपरापार निवासी अमित (22) अपने भांजे रघुवीर (20) निवासी इटकौली, गोसाईगंज के साथ बाइक से गोशैसिंहपुर बाजार गए थे। अपराह्न करीब 3.00 बजे दोनों बाजार से घर लौट रहे थे। बाइक अमित चला रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग स्थित कालीगंज अंडरपास के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही एसयूवी (फॉर्च्यूनर) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी और कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को कब्जे में लिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। अमित और रघुवीर दोनों ही मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते थे। अमित चार भाई-बहनों में छोटे थे, जबकि रघुवीर तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। रघुवीर पर परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी।पुलिस के अनुसार, हादसे के समय एसयूवी की नंबर प्लेट गिर गई थी। पुलिस इस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना करके भागने वाले चालक का पता लगाया जा रहा है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.