SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: फतेहपुर
Meta Description: फतेहपुर News: फतेहपुर सीकरी में ‘मौत’ का तालाब: सुबह मिली युवक की लाश; अब युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जिंदगी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: फतेहपुर-girl-attempts-suicide-by-jumping-into-shahi-pond-in-fatehpur-sikri-police-rescues-her-2026-03-06
फतेहपुर: मुख्य समाचार और अपडेट
फतेहपुर: आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में शुक्रवार को शाही तालाब पर उस समय खलबली मच गई, जब एक युवती ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत तालाब से बाहर निकाल लिया गया।युवती की पहचान उषा पुत्री दौलत राम उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कीली खाना, कस्बा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शुक्रवार सुबह ही एक युवक का शव इसी तालाब में उतराता मिला था। इससे पूर्व भी उक्त तालाब में कई लोगों द्वारा अब आत्महत्या कर ली गई है। जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
