...

बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: बंगाल

Meta Description: बंगाल News: बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: बंगाल-bjp-parivartan-yatra-in-west-bengal-crowd-gathered-to-see-leaders-opposition-claim-change-of-power-ousting-tmc-2026-03-09

बंगाल: मुख्य समाचार और अपडेट

बंगाल: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि आगामी चुनाव में राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है।

उत्तर 24 परगना में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि जो लोग लूट और भ्रष्टाचार चाहते हैं वे तृणमूल कांग्रेस को वोट दें, जबकि जो लोग विकास चाहते हैं उन्हें भाजपा का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं और कुछ मामलों में रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियां देखी गई हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा, जिससे सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, राजनीतिक हस्तक्षेप और निवेश के अनुकूल माहौल की कमी के कारण बंगाल की औद्योगिक क्षमता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उनके अनुसार आगामी चुनाव राज्य के भविष्य के लिए निर्णायक साबित होगा।

बंगाल: घटना का पूरा विवरण

सीएम विकास नहीं राजनीतिक उत्ताराधिकारी की राजनीति में व्यस्तः बिप्लब दक्षिण 24 परगना में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भाजपा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर उन्हें हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक उत्तराधिकार की राजनीति में व्यस्त हैं। देब ने कहा कि भाजपा स्वामी विवेकानंद, रवीन्द्रनाथ ठाकुर और सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों से प्रेरित एक नए और विकसित बंगाल का निर्माण करना चाहती है।

सिलीगुड़ी में आयोजित सभा में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने कई योजनाओं में ‘कट मनी’ वसूली और धन के दुरुपयोग को बढ़ावा दिया। अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और

- Advertisement -

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, युवाओं को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने और आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज देने का भी वादा किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में वास्तविक बदलाव लाना और राज्य में विकास, सुरक्षा तथा सुशासन सुनिश्चित करना है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.