SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: बरेली
Meta Description: बरेली News: बरेली हत्याकांड: पंचायत में सास-साले का किया कत्ल, 18 बाद आरोपी का खेल खत्म; पढ़ें- एनकाउंटर की कहानी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: बरेली-bareilly-double-murder-accused-killed-in-police-encounter-2026-03-17
बरेली: मुख्य समाचार और अपडेट
बरेली: 1 of 7 पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी अफसर खां – फोटो : अमर उजाला
बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी अफसर ने सोमवार दोपहर भरी पंचायत में खूनी खेल खेला था। उसने चाकू से गोदकर अपनी सास और साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गया था। वारदात के 18 घंटे बाद हत्यारोपी का खेल खत्म हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे इज्जतनगर इलाके के सहारा मैदान में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर आरोपी ने पिस्टल से पुलिस टीम पर लगाकर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोलियां लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बरेली: घटना का पूरा विवरण
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 7 मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी – फोटो : पुलिस
मौके से बरामद हुए दस खोखे और कारतूस
बरेली: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
एसएसपी के मुताबिक आरोपी अफसर खां के पास से एक पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर पिस्टल, दस खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर भारी फायरिंग की है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 7 आरोपी अफसर खां – फोटो : अमर उजाला
16 साल की उम्र की थी मामा की हत्या
पुलिस की जांच में पता लगा कि अफसर ने 16 साल की उम्र में वर्ष 2004 में मामी के साथ मिलकर मामा जाकिर खां की हत्या कर दी थी। तब अफसर पर मामी के साथ प्रेम संबंध का भी आरोप लगा था। इसी के विरोध के चलते उसने मामा की हत्या की थी। ससुर नन्हें खां ने बताया कि अफसर ने चाकू से अपने मामा का गला रेता था। घटना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भेजा गया था। वर्ष 2015 में वह हाईकोर्ट से जमानत लेकर बाहर आया था।
4 of 7 आरोपी अफसर, घायल सायमा – फोटो : संवाद
चचेरी बहन से किया था प्रेम विवाह
अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे फैज (8) और आइशा (5) भी हैं। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था। शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां (50) बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थीं। वहां अफसर ने आसमां के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने घर से कपड़े आदि कुछ सामान दिलाकर थाने में तहरीर देने की बात कही और चली गई।
5 of 7 हत्याकांड के बाद एडीजी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना – फोटो : संवाद
शिफा और अनम के मुताबिक, रविवार शाम को ही सायमा ने इज्जतनगर थाने में पति से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अफसर के कहने पर सोमवार दोपहर एक बजे मोहल्ले के ही सराफा कारोबारी व सपा नेता राशिद खां के घर पंचायत बुलाई गई। इसमें सायमा, आसमां और आदिल पहुंचे। राशिद के घर पर उनका रिश्तेदार बबलू और मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
