SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: बरेली
Meta Description: बरेली News: बरेली में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर गिरे मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; पति घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: बरेली-truck-crushed-a-mother-and-son-in-bareilly-2026-02-22
बरेली: मुख्य समाचार और अपडेट
बरेली के रिठौरा में कांडू बाबा के पुल के पास बाइक चालक को पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मां-बेटे छिटककर गिर गए। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को हुए हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
थाना बारादरी के डोहरा निवासी रविंद्र बाइक से पत्नी किरन (29 वर्ष) और बेटे श्रेयांश (2 वर्ष) के साथ ससुराल बहेड़ी के खजरीखेरा में चचिया ससुर की शादी में शामिल होने जा रहे थे। थाना हाफिजगंज में कांडू बाबा के पुल के पास बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे किरन और श्रेयांश छिटककर गिर गए। ट्रक दोनों को कुचलते हुआ निकल गया। रविंद्र भी घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसआई तुलसीदास ने रविंद्र को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। चार वर्षीय बच्ची युवांशी के सिर से मां का साया उठ गया। वह घर पर थी, दंपती उसको साथ नहीं लेकर गए थे। थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

