बाल्मिकी जयंती पर निकली शोभायात्रा डॉक्टर कौशल वर्मा ने किया भव्य स्वागत

Deepak Pandit
By Deepak Pandit 1 comment 1 Min Read

डॉ कौशल वर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत,
गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा पर उसमें प्रस्तुत भगवान राम, भारत माता, लव कुश, वीर हनुमान आदि की आकर्षक धार्मिक झांकियों पर सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा ने माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया है।यात्रा में शामिल लोगों को लखीमपुर मार्ग पर जलपान कराया। डॉक्टर कौशल वर्मा ने कहा कि विद्वान महर्षि वाल्मीकि का विश्व में पूजनीय स्थान है। हम सबको उनके जीवन आदर्शों सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए उनके आदर्श व सिद्धांतों से सत्य व मानवता के मार्ग पर चलने, करुणा, दया धर्म को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज सिंह, कपिल वर्मा, आदेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रभात बाजपेयी रुद्र, सुमित पांडेय, अमित पांडेय, एडवोकेट आनंद अर्कवंशी, अविनाश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, प्रमोद कन्नौजिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

By Deepak Pandit Author/Publisher
Follow:
Deepak Pandit एक अनुभवी पत्रकार और UPKhabarHindi.com के संस्थापक हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और भारत से जुड़ी सैकड़ों खबरें कवर की हैं। 166K+ फेसबुक फॉलोअर्स के साथ Deepak Pandit डिजिटल मीडिया में एक विश्वसनीय नाम हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और जनहित की पत्रकारिता करना है। 📧 deepak@upkhabarhindi.com | 🌐 UPKhabarHindi.com
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *