बेरहम पड़ोसी: बच्ची का गला काट ड्रम में ठूंसी लाश, इसलिए लाल कंबल ढ़का; फिर मासूम को तलाशने का करता रहा ढोंग

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
बेरहम पड़ोसी: बच्ची का गला काट ड्रम में ठूंसी लाश, इसलिए लाल कंबल ढ़का; फिर मासूम को तलाशने का करता रहा ढोंग: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: बेरहम

Meta Description: बेरहम News: बेरहम पड़ोसी: बच्ची का गला काट ड्रम में ठूंसी लाश, इसलिए लाल कंबल ढ़का; फिर मासूम को तलाशने का करता रहा ढोंग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: बेरहम-slaughtered-innocent-girl-and-hid-body-in-flour-drum-covered-with-blanket-acted-in-search-drama-2026-03-27

बेरहम: मुख्य समाचार और अपडेट

बेरहम: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

आगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। घर के बाहर खेल रही बालिका को पहले 50 रुपये देकर चिप्स लेने भेजा। इसके बाद अपने कमरे में गिलास देने के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से गला काट दिया। मगर गला धड़ से पूरी तरह अलग नहीं हुआ, इस पर उसके हाथ पर भी वार किए। शव को आटे के ड्रम में उल्टा डालकर ठूंसने के बाद ड्रम को लाल कंबल से ढंक दिया। वह परिजन के साथ बालिका को तलाश करने का स्वांग करता रहा। पुलिस को बार-बार उसके घर के आसपास ही जांच करता देख भाग गया।

पुलिस ने 36 घंटे बाद जब शक के आधार पर आरोपी का कमरा खोला तो ड्रम में शव बरामद हो गया। नवरात्र में बालिका की हत्या से हर कोई गम और गुस्से में था। आरोपी को फांसी देने की मांग तक की जाने लगी। वह मंगलवार दोपहर ढाई बजे के बाद लापता हुई थी। ताजगंज पुलिस के साथ परिजन भी तलाश में लगे थे। शव बुधवार रात 11:30 बजे कारखाना संचालक के मकान की पहली मंजिल पर किराएदार सुनील के कमरे में बरामद हुआ।

गुस्साए लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाया। ईंट-पत्थर भी फेंके, पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शव बरामद होने पर हत्या में बदल दी गई। परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी में आरोपी सुनील के साथ उसके पिता गरीब दास, मां भगवान देई, भाई मुन्ना और चंद्रभान के नाम बढ़ाए गए हैं। पिता और भाइयों का हत्या में हाथ होने का आरोप लगाया गया।

- Advertisement -

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.