SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: मकर संक्रांति
Meta Description: मकर संक्रांति News: मकर संक्रांति : राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा पुण्य, 16 दिसंबर से चल रहा खरमास होगा खत्म – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: मकर संक्रांति-makar-sankranti-donate-according-to-your-zodiac-sign-you-will-get-blessings-kharmas-2026-01-13
मकर संक्रांति: मुख्य समाचार और अपडेट
मकर संक्रांति: काशी पंचांग के अनुसार 14 जनवरी की रात सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 की रात 9:38 बजे हो रहा है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के 16 घंटे तक का समय पुण्यकाल होता है। इस कारण मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन राशि के अनुसार दान करने से पुण्य मिलता है।
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही 16 दिसंबर से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा। शुक्र अस्त के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य फरवरी से शुरू होंगे। मकर संक्रांति में किया गया स्नान-दान और पूजा कई गुना पुण्य देता है। माना जाता है कि इस शुभ काल में दान से अक्षय पुण्य मिलता है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।धन-यश की वृद्धि के साथ सभी बाधाएं दूर होती हैं। सूर्य व शनि ग्रह मजबूत होकर ग्रह दोष शांत होते हैं, जिससे कॅरिअर, कारोबार में सफलता मिलती है और मोक्ष मिलता है। अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र और कंबल का दान विशेष फलदायी माना जाता है। मकर संक्रांति से सूर्य का ”उत्तरायण” शुरू होता है, जिससे खरमास खत्म होता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।गुड़, मूंगफली दाने, तिल- दही, तिल, सफेद वस्त्र,- मूंग दाल, चावल, कंबल- चावल, चांदी, सफेद तिल- तांबा, गुड़, सोना- खिचड़ी, कंबल, हरा वस्त्रशक्कर, कंबल, सफेद वस्त्र- मूंगा, लाल वस्त्र, तिलपीला वस्त्र , खड़ी हल्दी, सोना- काला कंबल, तेल, काला तिल- काला वस्त्र, काली उड़द, खिचड़ी , तिल- चने की दाल, चावल, तिल, पीला रेशमी वस्त्र
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
