मणिकर्णिका घाट पर महासंग्राम: एमएलसी को टांगा…कार्यकर्ताओं को घसीटा, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे सपा सांसद

6 Min Read
मणिकर्णिका घाट पर महासंग्राम: एमएलसी को टांगा...कार्यकर्ताओं को घसीटा, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे सपा सांसद: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: मणिकर्णिका

Meta Description: मणिकर्णिका News: मणिकर्णिका घाट पर महासंग्राम: एमएलसी को टांगा…कार्यकर्ताओं को घसीटा, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे सपा सांसद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: मणिकर्णिका-three-mps-were-prevented-from-going-to-manikarnika-ghat-sp-mlc-was-hanged-protests-took-place-in-varanasi-2026-01-26

मणिकर्णिका: मुख्य समाचार और अपडेट

मणिकर्णिका: Samajwadi Party protest in Varanasi: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के विकास और मंदिर के साथ मूर्ति तोड़े जाने के आरोपों के बीच सपा ने रविवार को प्रदर्शन किया। घाट जाने पर अड़े चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और बलिया के सांसद सनातन पांडेय को रोक दिया गया। नाराज सनातन पांडेय ने गाजीपुर में चार घंटे तक धरना दिया। और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

इसी तरह जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज को हाउस अरेस्ट किया गया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा को टांगकर जबरन पुलिस वैन में बैठाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया और देर रात जमानत दे दी गई। विज्ञापन विज्ञापन

मणिकर्णिका: घटना का पूरा विवरण

सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को मणिकर्णिका घाट जाने के लिए निकला लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। इसी तरह जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज को हाउस अरेस्ट किया गया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा को टांगकर जबरन पुलिस वैन में बैठाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया और देर रात जमानत दे दी गई।सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को मणिकर्णिका घाट जाने के लिए निकला लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के विकास और मंदिर के साथ मूर्ति तोड़े जाने के आरोपों के बीच सपा ने रविवार को प्रदर्शन किया। घाट जाने पर अड़े चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और बलिया के सांसद सनातन पांडेय को रोक दिया गया। नाराज सनातन पांडेय ने गाजीपुर में चार घंटे तक धरना दिया।

चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को जब रोका गया तो वे अर्दली बाजार में धरने पर बैठ गए। लहुराबीर क्षेत्र में रोक जाने से नाराज सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई।

सपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की

मणिकर्णिका: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

प्रदेश सचिव राजू यादव को भी पुलिस वैन में बैठाया गया। वैन में सवार होने के बाद सपा नेताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस से प्रतिनिधि मंडल को मणिकर्णिका घाट जाना था लेकिन पुलिस प्रशासन ने घर से घाट तक सपा कार्यकर्ताओं को रोका।

जगह-जगह से पकड़े गए सपा कार्यकर्ता

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लुकाछिपी का खेल चलता रहा। वायरलेस सेट पर गूंजता रहा कि सपा कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जाए। जगह-जगह से पकड़े गए सपाइयों को पुलिस वैन में बैठाकर दिनभर घुमाया गया। सात घंटे तक सियासी घमासान चला फिर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी आलोक वर्मा को सौंपा और प्रदर्शन समाप्त किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल को मणिकर्णिका घाट तक जाना था। इन सबको रिपोर्ट बनाकर देनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस प्रतिनिधि मंडल में सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह, बलिया से सांसद सनातन पांडेय, मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सुल्तानपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, दक्षिणी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल, दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी शामिल थे।

महानगर अध्यक्ष समेत कई नेताओं को चोलापुर थाने भेजा

लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जैसे ही महानगर अध्यक्ष दिलीप डे मणिकर्णिका घाट के लिए आगे बढ़े, वैसे ही पुलिस ने उन्हें वैन में बैठाकर चोलापुर थाने भेज दिया। उनके साथ एमएलसी आशुतोष सिन्हा और राजू यादव भी पुलिस वैन से थाने ले जाए गए।

सपा घोर इस्लामिक पार्टी वाराणसी के विकास का हमेशा विरोध किया : जायसवाल

सपा के प्रदर्शन पर भाजपा नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने तीखा हमला बोला है। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा ने वाराणसी के विकास का हमेशा विरोध किया है। ऐसा ही विरोध काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के दौरान किया था। सपा घोर इस्लामिक पार्टी है।

18 करोड़ रुपये से मणिकर्णिका घाट का विकास कराया जा रहा है। इसका विरोध उचित नहीं है। अगर सपा को विरोध और प्रदर्शन करना है तो ज्ञानवापी मामले में भाजपा के साथ आएं। मिलकर प्रदर्शन करें और हिंदुओं का हक दिलवाएं। ऐसा ही प्रदर्शन लाटभैरव, बेनीमाधव इलाके में होना चाहिए जहां हिंदुओं का हक मारने का काम किया गया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version