SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: मणिशंकर
Meta Description: मणिशंकर News: मणिशंकर को क्यों सता रहा डर?: कांग्रेस को लेकर कही ये बात, बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी पर जताया भरोसा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: मणिशंकर-mani-shankar-aiyar-worried-about-congress-action-backs-mamata-before-bengal-elections-2026-02-22
मणिशंकर: मुख्य समाचार और अपडेट
मणिशंकर: कोलकाता में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि जहां तक मेरा सवाल है, मैं तो खुद को समझता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन केसी वेणुगोपाल ने ऐसा कुछ कहा है जिससे लगता है कि या तो उन्होंने तय कर लिया है कि मुझे कांग्रेस से निकालेंगे या तय करने वाले हैं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि मुझे कांग्रेस से निकाल दिया है, लेकिन आज तक मुझे औपचारिक रूप में किसी प्रकार का पत्र नहीं मिला है। कांग्रेस से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।”कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, सारी कांग्रेस तो ममता बनर्जी के पास है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेसियों के सीएम ममता बनर्जी के सपोर्ट में होने पर उन्होंने कहा कि तकरीबन सभी हैं और कुछ अधीर रंजन चौधरी जैसे छूट गए हैं। उन्हें छोड़कर तो पूरी पार्टी उस तरफ चली गई है। मैं खुद ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था टीएमसी में। मैं यहां पार्टी में शामिल हुआ दिसंबर 1997 के अंत में, लेकिन तीन हफ्ते में मुझे पता चला कि यह पार्टी बंगालियों की है और मैं बंगाली नहीं हूं, तो ऐसे में मैं क्या करूंगा? इसलिए मैंने टीएमसी छोड़ दी, लेकिन तीन हफ्ते तक मैं ममता दी का राइट हैंड था।बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं कांग्रेस के बारे में आपको क्या बताऊं। मैं तो उम्मीद रखता हूं कि ममता दी दोबारा इन भाजपा वालों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब देंगी कि उनका कोई चेहरा नहीं रहेगा।इंडिया ब्लॉक गठबंधन के भविष्य को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता दी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा, क्योंकि ममता बनर्जी ही इस गठबंधन की नेता हैं। साथ-साथ और दो-चार लोग हैं जो इस पद को हासिल कर सकते हैं। मैं उम्मीद रखता हूं कि राहुल गांधी इसी पद पर रहने की कोशिश करने के बजाय किसी छोटी पार्टी के नेता, चाहे स्टालिन हों, ममता दीदी हों, अखिलेश, तेजस्वी या किसी और को संभालने दें।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
