माघ मेला : रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह जारी, हर रोज डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन

2 Min Read
माघ मेला : रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह जारी, हर रोज डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: माघ मेला

Meta Description: माघ मेला News: माघ मेला : रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह जारी, हर रोज डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: माघ मेला-ayodhya-10-lakh-devotees-visited-ram-lalla-temple-in-six-days-2026-01-20

माघ मेला: मुख्य समाचार और अपडेट

माघ मेला: रामनगरी अयोध्या इन दिनों आस्था के महासागर में डूबी हुई है। माघ मेले के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का निरंतर पलट प्रवाह जारी है। बीते छह दिनों में देश-विदेश से आए 10 लाख से अधिक भक्तों ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी देर शाम तक एक लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दर्शन कर लिए थे। भोर की पहली किरण के साथ ही सरयू घाटों पर स्नान-दान का क्रम शुरू हो जाता है, जिसके बाद भक्त राम मंदिर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।माघ मेले के इस पुण्यकाल में रामलला के दर्शन को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। रामपथ से जन्मभूमि पथ की ओर बढ़ते ही श्रद्धालुओं का समूह जय जय श्रीराम… जय जय सीताराम… का उद्घोष करता तो दूसरा समूह उससे दोगुणे वेग से वैसा ही जयकारा लगाकर सर्दी में ऊर्जा बढ़ा देता। आस्था का यह दृश्य पूरे दिन रामनगरी में रहा।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुचारु दर्शन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version