SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: मौसम
Meta Description: मौसम News: मौसम का कहर: लखीमपुर खीरी में ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रेन फंसी, कई इलाकों में बिजली गुल, फसलें बर्बाद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: मौसम-weather-havoc-train-stranded-in-lakhimpur-kheri-after-tree-falls-on-ohe-line-crops-ruine-due-heavy-rain-2026-04-09
मौसम: मुख्य समाचार और अपडेट
मौसम: 1 of 7 लखीमपुर खीरी में मौसम ने बरपाया कहर – फोटो : संवाद
बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने लखीमपुर खीरी जिले में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कहीं रेल यातायात बाधित हुआ, तो कहीं घंटों बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी, जिनकी खड़ी और कटी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं। बुधवार को बारिश के दौरान बांकेगंज-मैलानी रेल खंड पर दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन, मैलानी रेंज जंगल में किमी 185 के पास ओएचई लाइन पर साखू पेड़ की मोटी डाल गिर गई। इसी दौरान मैलानी से सीतापुर जा रही ट्रेन संख्या 55081 को लोको पायलट ने रोककर सूचना स्टेशन को दी। सीतापुर से पहुंची टॉवर वैगन टीम ने पेड़ हटाकर लाइन दुरुस्त की। इस बीच जंगल में खड़ी ट्रेन में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में ट्रेन को वापस मैलानी भेजा गया और ट्रैक क्लियर होने पर शाम सवा छह बजे दोबारा रवाना किया गया।
मौसम: घटना का पूरा विवरण
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 7 बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी वैगन कार – फोटो : संवाद
आंधी और बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। मैलानी में गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई बाधित हो गई। बिजलीकर्मी पेट्रोलिंग में जुटे रहे, लेकिन शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शहर में भी शाम पांच बजे बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई, जो देर रात तक सुचारु नहीं हो पाई।
मौसम: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
3 of 7 खेत में गिरी गेहूं की फसल – फोटो : संवाद
मौसम के इस बदलाव ने किसानों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाई है। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर और केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई, जबकि कई जगह कटी फसल भी भीगकर खराब हो गई। आम के बौर झड़ने से उत्पादन पर भी संकट गहरा गया है।
4 of 7 कई इलाकों में ओले गिरे – फोटो : संवाद
बिजुआ, राजगढ़ और गदियाना क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट तक चली ओलावृष्टि से खेत और सड़कें सफेद चादर में ढक गईं। बेल वाली सब्जियों और खीरा-ककड़ी की अगेती फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बिझौली में किसानों ने बताया कि कटी गेहूं की फसल भीगने से नुकसान हुआ है। अमीरनगर में गेहूं की कटाई पूरी तरह ठप हो गई है, जबकि ममरी क्षेत्र में लगातार आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कटाई-मड़ाई प्रभावित हो रही है।
5 of 7 सड़क पर पड़ा ओलों का ढेर – फोटो : संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
