SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: यूपी:
Meta Description: यूपी: News: यूपी: स्वतंत्र देव को रोकने वाले विधायक बोले-20 दिन करुंगा और इंतजार; कुछ लोग खाना चाहते हैं मोदी की योजना – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: यूपी:-up-mla-who-stopped-swatantra-dev-says-i-ll-wait-for-20-more-days-some-people-want-to-sabotage-modi-s-schem-2026-02-11
यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट
यूपी:: जल जीवन मिशन योजना के तहत होने वाले कार्यो में गड़बड़ियों के मुद्दे पर जलशक्ति मंत्री के सामने विरोध उठाने वाले महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत अभी भी अपनी मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि मंत्री ने मेरी मांग का समाधान कराने के लिए मुझे 20 जिन का समय दिया था। तब तक मैं इंतजार करूंगा। अगर इस समय सीमा में काम पूरा हो जाएगा तो पूरे क्षेत्र की जनता के साथ मंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करूंगा।
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
जलशक्ति मंत्री से विवाद से बाद पहली बार लखनऊ पंहुचे राजपूत अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित ‘हर घर नल’योजना में गड़बड़ियां सिर्फ चरखारी में ही नहीं हैं, बल्कि सभी जिलों में हैं। प्रदेश भर के लोग उनको वीडियो भेज रहे हैं। विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि हमने कोई विवाद नहीं किया है, बल्कि क्षेत्र की समस्या को मंत्री के संज्ञान में लाने की कोशिश की है। मंत्री द्वारा कमरे में बैठकर बातचीत करने से जुड़े सवाल पर उनका कहना था कि यह मामला मैने पहली बार नहीं उठाया है, बल्कि पिछले दो साल से पत्र लिख रहा हूं। विधानसभा में भी यह मुद्दा बात उठा चुके हैं। इसलिए यह कहना गलत है कि मैने व्यक्तिगत तौर पर यह समस्या नहीं बताई।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
