SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: रंजिश
Meta Description: रंजिश News: रंजिश में हत्या: मां की पेंशन के विवाद में छोटे ने बड़े भाई को मार डाला, पत्नी ने भी दिया साथ, पुलिस को तलाश – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: रंजिश-sambhal-younger-killed-elder-brother-in-dispute-over-mother-pension-wife-also-supported-police-searching-2026-03-03
रंजिश: मुख्य समाचार और अपडेट
रंजिश: ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव राजीखेड़ा में सोमवार की दोपहर संजीव (56) की उनके छोटे भाई ब्रजकिशोर ने अपने बेटे अर्पित और अपूर्व के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में पत्नी सपना भी आरोपी है। दंपती और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि हत्या मां की पेंशन नहीं मिलने की रंजिश में अंजाम दी गई है। आरोपी के भाई नवीन कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई सोमवार की दोपहर करीब दो बजे घर के सामने खाली पड़ी जमीन में बंधे पशु खोलने के लिए गए थे।इसी दौरान ब्रजकिशोर अपने दोनों बेटों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पत्नी व बेटों के साथ गांव से भाग गया।मृतक अपने पीछे बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भाइयों के बीच मां की पेंशन और उनके साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई है। नवीन कुमार ने बताया कि उनके पिता वेद प्रकाश प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे।2006 में सेवानिवृत्ति के बाद निधन हो गया था। अब मां ओमवती देवी को 20 हजार रुपये के करीब पेंशन मिलती है। ब्रजकिशोर और उसके बच्चों व पत्नी का व्यवहार सही नहीं होने पर मां ने साथ रहना सही नहीं समझा।आठ साल से वह उसके साथ नहीं रहती थीं। तब से ही ब्रजकिशोर विवाद करता था। नवीन ने बताया कि वह मां को लेकर अमरोहा के हसनपुर में रहते हैं। वहीं एलआईसी के एजेंट हैं। पुश्तैनी जमीन भी 35-35 बीघा तीनों भाइयों के हिस्से में है।इसके बाद भी ब्रजकिशोर मां की पेंशन पर नजर रखता था और यही विवाद का बड़ा कारण रहा है। इसी रंजिश में हत्या हुई है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

