SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: रैगिंग
Meta Description: रैगिंग News: रैगिंग : अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग छात्र को सीनियरों ने बुरी तरह पीटा, एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: रैगिंग-ragging-seniors-brutally-beat-up-a-bsc-nursing-student-at-ayodhya-medical-college-fir-lodged-2026-03-15
रैगिंग: मुख्य समाचार और अपडेट
रैगिंग: शनिवार दोपहर उनके दोस्त आनंद और शिवाकर की सीनियर अतुल चौधरी से रैगिंग को लेकर बहस हुई थी। उस समय अध्यापकों ने मामला सुलझा लिया। शाम करीब 07:30 बजे वह अकेले ही चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अतुल चौधरी व बादल सिंह ने अपने सात-आठ साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। रॉड, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इससे उनका सिर फट गया। भीड़ जुटने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अज्ञात हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। मामले में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। जांच में सर्विलांस की मदद ली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि हमले के समय घटनास्थल पर कौन-कौन से नंबर सक्रिय थे। उन नंबरों की अभी की लोकेशन क्या है। सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रहे हैं। मामला बेहद गंभीर है। घटना की मुख्य वजह कॉलेज परिसर में रैगिंग मानी जा रही है। जांच में इस अहम पहलू को भी देखा जा रहा है। पीड़ित के अनुसार रैगिंग का विरोध करने पर ही दोनों सीनियर उनसे और उनके साथियों से रंजिश रखते थे।राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया का कहना है कि दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया है। कॉलेज स्तर से भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हम ऐसे किसी भी मामले को स्वीकार नहीं कर सकते। यह बेहद गंभीर मामला है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

