SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: लखनऊ:
Meta Description: लखनऊ: News: लखनऊ: अब सड़कों पर नहीं ठहरेंगी ई सिटी बसें, आठ रूटों पर 40 स्टॉपेज हुए तय; नोट कर लीजिए स्टेशनों के नाम – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: लखनऊ:-lucknow-e-city-buses-will-no-longer-stop-on-the-roads-with-40-stops-on-eight-routes-note-the-station-names-2026-02-05
लखनऊ:: मुख्य समाचार और अपडेट
लखनऊ:: लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहीं सिटी बसों के ठहराव अब सड़कों पर नहीं, बल्कि 40 स्टॉपेजों पर ही होंगे। आठ रूटों की बसों के लिए स्टॉपेज पर बस रोकने के निर्देश सिटी ट्रांसपोर्ट के नए प्रबंध निदेशक ने बुधवार को दिए हैं।
पदभार ग्रहण करते ही प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसों के ठहराव के लिए सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सिटी बसें अब बस शेल्टर पर ही मिलेंगी। जहां बसों के आवागमन के लिए जल्द ही समयसारिणी भी लगा दी जाएगी। इस संबंध में डिपो इंचार्ज से लेकर बस ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया गया हैं।अभी तक सिटी बसें सड़कों पर जहां-तहां रोक दी जा रही हैं, जिससे यात्री स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करते हैं और बसें सड़कों पर जाम का कारण भी बन जाती हैं। इस समस्या को निस्तारित करने के उद्देश्य से यह निर्देश दिया गया है, जिसे हफ्तेभर में दोबारा निरीक्षण के दौरान चेक भी किया जाएगा। बता दें कि लखनऊ में 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इनसे प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं।आलमबाग मेट्रो स्टेशन, मवईया, टेढीपुलिया, अवध चौराहा, अमौसी मेट्रो, पारा चौकी, चारबाग स्टेशन दोनों ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा वेव सिनेमा के सामने, सहारा बाजार के सामने, फन मॉल, शहीद स्मारक, हैनीमैन चौराहा, रजनीखंड, स्मृति उपवन, बाराबिरवा, मंत्री आवास, दयाल चौराहा, नादरगंज, अलीगंज आदि मार्गो पर सिटी बसों के स्टॉपेज तय किए गए हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
