SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: शाहजहांपुर
Meta Description: शाहजहांपुर News: शाहजहांपुर में सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक से टकराई निजी बस, 12 श्रद्धालु; हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे सभी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: शाहजहांपुर-private-bus-collides-with-truck-on-highway-in-shahjahanpur-2026-03-15
शाहजहांपुर: मुख्य समाचार और अपडेट
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार से अयोध्या जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के 50 लोग पांच दिन पहले बस से हरिद्वार गए थे। वहां से सभी को अयोध्या से वापसी करना थी। रविवार की सुबह बस मीरानपुर कटरा के पास पहुंची तो हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे उतर गई थी।हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार गोरखपुर के शिकारी लगंज निवासी छट्ठू की पत्नी कौशल्या, अनिल की पत्नी सुमित्रा जायसवाल, विनोद, महावीर, उनकी पत्नी सरस्वती, रामकेश की पत्नी कौशल्या समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए।घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तिलहर भिजवाया। यहां से सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

