SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: शिवाजी
Meta Description: शिवाजी News: शिवाजी महाराज टिप्पणी विवाद पर बवाल: पुणे में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: शिवाजी-shivaji-maharaj-remark-chaos-bjp-congress-workers-pelt-stones-pune-two-female-police-officers-injured-2026-02-15
शिवाजी: मुख्य समाचार और अपडेट
शिवाजी: #WATCH | Pune, Maharashtra | Joint CP Ranjan Kumar Sharma says, “After an agitation by BJP workers, near Congress Bhawan, some of the workers went near the Congress building and started sloganeering. Congress workers also started countering them from inside the building, and… https://t.co/OcVPgZJjhN pic.twitter.com/y1wrAagn6r — ANI (@ANI) February 15, 2026
मामला तब बढ़ा जब भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना कर उनका अपमान किया है। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता पुणे में कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। भाजपा का कहना है कि प्रदर्शन की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी भवन के भीतर मौजूद थे। नारेबाजी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हालात बिगड़ गए।पुणे भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उनका कहना है कि कांग्रेस भवन के अंदर से पथराव शुरू हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब पहले से तैयार योजना के तहत किया गया। भाजपा ने हर्षवर्धन सपकाल से इस्तीफे की मांग की है। घाटे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि भाजपा के आंदोलन के बाद कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारे लगाए। इसी दौरान दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस घटना में तीन कांग्रेस कार्यकर्ता, दो भाजपा कार्यकर्ता, दो महिला पुलिसकर्मी और दो पत्रकार घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों से शिकायत ली जा रही है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।इस विवाद पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और हर्षवर्धन सपकाल के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की किसी से तुलना नहीं हो सकती। बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पुलिस ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

