संभल हिंसा: दुबई में बवाल का मास्टरमाइंड शारिक साटा, गुर्गों से जंगी एप से करता हैं बात, 69 मुकदमे हैं दर्ज

josephben1999gd@gmail.com
5 Min Read
संभल हिंसा: दुबई में बवाल का मास्टरमाइंड शारिक साटा, गुर्गों से जंगी एप से करता हैं बात, 69 मुकदमे हैं दर्ज: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: संभल

Meta Description: संभल News: संभल हिंसा: दुबई में बवाल का मास्टरमाइंड शारिक साटा, गुर्गों से जंगी एप से करता हैं बात, 69 मुकदमे हैं दर्ज – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: संभल-sambhal-violence-master-mind-shariq-in-dubai-and-communicates-with-his-associates-using-secure-messaging-app-2026-01-21

संभल: मुख्य समाचार और अपडेट

संभल: 1 of 9 संभल हिंसा का मुख्य आरोपी शरिक साटा – फोटो : संवाद

संभल हिंसा मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शारिक सट्टा के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शारिक साटा के दीपासराय स्थित मकान पर कुर्की की कार्रवाई की। यह मकान नखासा थाना क्षेत्र में है।

संभल: घटना का पूरा विवरण

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। एसपी ने बताया कि शारिक साटा हिंसा का मास्टरमाइंड है। वह 2020 में फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई चला गया था। उस पर 69 मुकदमे दर्ज है। वह अपने गुर्गों से जंगी एप से बात करता है।

उसका एक साथ मुरादाबाद जेल में बंद है। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी की संपत्ति कुर्क की जा रही है। मौके पर राजस्व विभाग और जिला पुलिस की टीम मौजूद है।

- Advertisement -

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

संभल: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

2 of 9 हिंसा के मास्टरमाइंड पर चस्पा नोटिस – फोटो : संवाद

जामा मस्जिद सर्वे के बाद भड़की थी हिंसा

संभल में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए थे जब 19 नवंबर 2024 को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का सर्वे कराया गया। दावा किया गया था कि इस स्थल पर पहले हरिहर मंदिर था। 24 नवंबर को दूसरे चरण के सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद हिंसा में पांच लोगों की माैत और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

3 of 9 संभल में पुलिस नोटिस के बारे में जानकारी देती हुई – फोटो : संवाद

चल-अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) कुलदीप सिंह ने बताया कि अदालत ने शारिक सट्टा की चल और अचल संपत्तियों की कुर्की के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के लिए चार थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। साथ ही आरोपी से जुड़ी अन्य संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हिंदूपुरा खेड़ा निवासी शारिक साटा अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिसके बाद उसे धारा 84 के तहत भगोड़ा घोषित किया गया। इसके बाद कुर्की के आदेश जारी हुए।

4 of 9 हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक के घर की कुर्की – फोटो : संवाद

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शारिक साटा लंबे समय से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए जा चुके थे। पुलिस के अनुसार शारिक सट्टा एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर है और बड़े स्तर पर वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी को शरण देने वालों की भी पहचान की जा रही है। उसके सहयोगियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसने इतने लंबे समय तक गिरफ्तारी से कैसे बचाव किया। पुलिस को आशंका है कि शारिक सट्टा विदेश भाग चुका हो सकता है। उसकी तलाश लगातार जारी है।

5 of 9 शारिक साटा के घर पर जांच करती पुलिस – फोटो : संवाद

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.