सुहागरात के दिन पति पर हमला: शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
सुहागरात के दिन पति पर हमला: शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: सुहागरात

Meta Description: सुहागरात News: सुहागरात के दिन पति पर हमला: शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: सुहागरात-report-filed-against-bride-and-lover-who-left-four-days-after-marriage-2026-03-03

सुहागरात: मुख्य समाचार और अपडेट

सुहागरात: शादी के चार दिन बाद प्रेमी के साथ गई दुल्हन के खिलाफ हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसने आने का आश्वासन दिया था। महिला के न लौटने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला पर नशीला पदार्थ देकर घर से जेवर व नकदी ले जाने का भी आरोप पति ने लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की शादी 21 फरवरी 2026 को चंदपा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार की दोपहर को कोतवाली में शिकायत करते हुए युवक ने युवती पर आरोप लगाया था कि 25 फरवरी की देर रात वह अपने रिश्ते के चाचा के साथ चली गई है। युवक ने बताया कि पत्नी ने उसे अपने पास नहीं आने दिया था तथा चाकू दिखाकर धमकाया था।बाद में दोनों परिवारों ने मिलकर समझौता कराया था, लेकिन 25 की रात को उसने नशीला पदार्थ खिलाया और जेवरात व नकदी लेकर निकल गई। लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात व 18 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया था। युवक ने तहरीर भी दे दी थी, जिस पर कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि महिला व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।इस प्रकरण में अब युवती ने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। वीडियो में युवती का कहना है कि उसकी शादी जबरन कराई गई थी। इस संबंध में उसने पति व ससुरालियों को बता दिया था और मायके वाले पहले से जानते थे। महिला ने नशीला पदार्थ देने और जेवरात ले जाने के आरोपों को गलत बताया है। यही नहीं उसने अपने पिता पर आठ लाख रुपये में बेचने और मामा व पिता पर गलत कृत्य का भी आरोप लगाया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.