UP Assembly Live: ऊर्जा मंत्री व शिवपाल यादव में तीखी बहस, मंत्री बोले- अब 21 से 24 घंटे आती है बिजली

josephben1999gd@gmail.com
8 Min Read
UP Assembly Live: ऊर्जा मंत्री व शिवपाल यादव में तीखी बहस, मंत्री बोले- अब 21 से 24 घंटे आती है बिजली: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP Assembly

Meta Description: UP Assembly News: UP Assembly Live: ऊर्जा मंत्री व शिवपाल यादव में तीखी बहस, मंत्री बोले- अब 21 से 24 घंटे आती है बिजली – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up assembly-up-vidhan-sabha-live-discussion-on-governor-s-address-budget-session-updates-in-hindi-2026-02-12

UP Assembly: मुख्य समाचार और अपडेट

UP Assembly: भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हम मोदी जी में डॉ. आंबेडकर की छवि देखते हैं। हम मोदी जी में स्वामी विवेकानंद की छवि देखते हैं। योगी के शासनकाल में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है। आज प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को ड्रेस मिलती है। भवन ठीक कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है जिससे निवेशक यहां पर आने के लिए उत्सुक हैं।

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना की तरह ही अन्य योजनाओं में भी उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। हमारी सरकार ने इतना काम किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सपा के लोग कानून व्यवस्था की बात करते हैं तो हंसी आती है। वहीं, विकास कार्यों पर सवाल उठाने पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी सरकार में बिजली और सड़क के क्षेत्र में काम हुआ था। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आपको सच सुनने से परेशानी है। कहा कि सपा सरकार में सिर्फ सैफई में बिजली आती थी पर आज हर शहर व गांव में कहीं 24 तो कहीं 21 घंटे बिजली आती है।

UP Assembly: घटना का पूरा विवरण

यूपी विधान परिषद में सपा सदस्यों ने राज्य में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए सदन से बर्हिगमन किया। वहीं, सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सपा नेता शिवपाल बोले- जनता को लूटने के लिए लाया गया भारी भरकम बजट

- Advertisement -

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश का इतना बड़ा बजट लूटने के लिए लाया गया है। सीएम योगी के बाबरी कभी न बनने के बयान पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा वालों के पास लोगों को आपस में लड़ाने के अलावा कोई काम नहीं है।

UP Assembly: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

12:11 PM, 12-Feb-2026 कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा बोलीं, बजट ने किसान, महिला और युवा सभी को निराश किया है कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यूपी सरकार के बजट ने महिला, किसान और युवा सभी को निराश किया है। हम सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यूपी सरकार के बजट ने महिला, किसान और युवा सभी को निराश किया है। हम सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे।

11:49 AM, 12-Feb-2026 यूपी में डीजल पर वैट भी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम यूपी विधानसभा में सपा विधायक अनिल प्रधान ने किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया और कहा कि विकास कार्यों के नाम पर किसानों की जमीन औने-पौने दामों पर ली जा रही है। किसान कर्ज से और मौसम की अनिश्चितता से परेशान है। वहीं, अन्ना पशु भी उनकी फसल नष्ट कर देते हैं। किसानों को खाद के लिए चार-चार दिन लाइनों में लगना पड़ता है और पुलिस की लाठियां खानी पड़ती हैं। वहीं, डीजल की कीमतें के कारण किसान महंगाई से परेशान हैं।

सपा विधायक के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में डीजल की कीमतें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित करीब 20 राज्यों में सबसे कम हैं। यूपी में डीजल पर वैट भी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए सपा सदस्य का ये सवाल निराधार है। वहीं, किसानों की आय बढ़ाने और लागत कम करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के लिए कई और योजनाओें पर भी काम किया जा रहा है जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा के लोग सड़क बनाने की बात तो करते हैं पर क्या सड़क हवा में बनेगी। इसके लिए जमीन ली जाती है और किसानों से बात कर उन्हें मार्केट रेट पर मुआवजा दिया जाता है। सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के लोग भूल नहीं सकते हैं कि किस तरह सपा सरकार में अनिल अंबानी के लिए नोएडा, गाजियाबाद में गोलियां चलवाई गई थीं। ये योगी की सरकार है किसानों से बात कर उन्हें मार्केट रेट पर मुआवजा दिया जाता है।

10:42 AM, 12-Feb-2026 सपा पर हमलावर हुए यूपी सरकार के मंत्री राजभर यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि उनका काम तो विरोध करना ही है। अगर विरोध नहीं करेंगे तो चुनाव में वोट कैसे मांगेंगे। वो भी जानते हैं कि सरकार अच्छा काम कर रही है। सपा सरकार में 300 रुपये दिव्यांगों को पेंशन थी अब एक हजार रुपये है। बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में जा रही है। वो सिर्फ विरोध करने के लिए ही विरोध कर रहे हैं।

09:54 AM, 12-Feb-2026 कुछ देर में शुरू होगी सदन की कार्यवाही बुधवार को प्रदेश सरकार के द्वारा बजट जारी किया गया था। आज विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल के द्वारा दिए गए अभिभाषण पर चर्चा होनी है। राज्यपाल का अभिभाषण सोमवार को हुआ था। राज्यपाल के अभिभाषण में विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया था।

09:54 AM, 12-Feb-2026 सोमवार को हुआ था दोनों सदनों में संबोधन विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को शुरुआत से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया था। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान करना शुरू ही किया था कि समाजवादी पार्टी के सदस्य नारे लिखे पोस्टर और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीरें लेकर वेल में आ गए और हंगामा करने लगे थे। करीब 35 मिनट के राज्यपाल के संबोधन के दौरान सपा सदस्य लगातार हंगामा करते रहे थे।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.