SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Shahjahanpur
Meta Description: Shahjahanpur News: Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन वकील समेत दस लोग हुए घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bloody-clash-between-two-groups-injuring-ten-people-in-shahjahanpur-2026-02-15
Shahjahanpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Shahjahanpur: शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव नाहिल में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में तीन वकील समेत दस लोग घायल हुए हैं। झगड़े के दौरान फायरिंग भी की गई है।
नाहिल में रविवार सुबह 11 बजे रामप्रकाश शुक्ला और सतीशचंद्र के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से लाठी और धारदार हथियार चलने लगे। इस बीच फायरिंग भी कर दी गई। फायरिंग होने से मौके पर भगदड़ मच गई। किसी तरह गांव के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।लाठी और धारदार हथियार लगने से एक पक्ष से सतीशचंद्र, सतीश की पत्नी मिथिलेश देवी, जितेंद्र शुक्ला, आचमन शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, वकील शैलेंद्र शुक्ला और दूसरे पक्ष के रामप्रकाश शुक्ला, गोविंद, वकील शिवम शुक्ला, वकील राहुल शुक्ला आदि घायल हुए हैं।सीएचएसी पर मेडिकल परीक्षण के दौरान भी दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मामले में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। कई लोगों के घायल होकर सीएचसी पहुंचने की सूचना पर भी अस्पताल में पर्याप्त पुलिस भेजने की जरुरत नहीं समझी गई। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि नाहिल में विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

