Lakhimpur Kheri News: पुष्पवर्षा और घंटानाद के बीच सजी शिव बरात

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Lakhimpur Kheri News: पुष्पवर्षा और घंटानाद के बीच सजी शिव बरात: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: पुष्पवर्षा और घंटानाद के बीच सजी शिव बरात – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: shiva-procession-decorated-amidst-flower-shower-and-bell-ringing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-168351-2026-02-15

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: शिव बरात कमेटी के अध्यक्ष व संयोजक अमित वर्मा ने बताया कि बरात शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भुईफोरवानाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया।बरात मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, मेन रोड, सदर चौराहा और संकटा देवी मार्ग से होते हुए दोबारा मेला मैदान पहुंची। पूरे मार्ग पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। गेंदा और गुलाब के फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और विद्युत झालरों से शहर के प्रमुख रास्तों को सजाया गया था।बरात के दौरान कहीं घंटों का निनाद गूंजा तो कहीं भजन, शिव तांडव और शिव स्तोत्र के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में शिवभक्त झूमते नजर आए।शिव और पार्वती के वेश में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि भूत-प्रेत और पिशाच के वेश में कलाकारों ने नृत्य कर आकर्षण बढ़ाया। शहर के कई चौराहों पर झांकियों और नृत्य के लिए स्टेज बनाए गए, जहां शिव तांडव की प्रस्तुतियां होती रहीं। संवाद

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.