SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: नेकपा के नेपाल बंद का मिलाजुला असर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: mixed-response-to-cpns-nepal-bandh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168491-2026-02-17
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (बहुमत) की ओर से मंगलवार को घोषित नेपाल बंद का कैलाली जिले और धनगढ़ी शहर में मिलाजुला असर देखने को मिला। पार्टी की अपील के बावजूद जिले में जनजीवन सामान्य रहा और बाजार, बैंक व कारखाने पूरी तरह खुले रहे। पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के बहिष्कार के लिए पार्टी महासचिव धर्मेंद्र बस्तोला कंचन ने रविवार को बंद की घोषणा की थी। पार्टी ने निर्वाचन को खारिज करने, विदेशी हस्तक्षेप के विरोध और राष्ट्रीय स्वाधीनता की रक्षा के लिए व्यापारियों, यातायात व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों से समर्थन मांगा था, लेकिन बंद में सामान्य जैसी स्थिति रही। मामले की जानकारी देते हुए सुदूरपश्चिम प्रदेश पुलिस के एसएसपी पदम बहादुर विष्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही कैलाली जिले में स्थिति सामान्य रही। बाजार और कार्यालयों में कामकाज नियमित रूप से चला और परिवहन सेवाओं पर बंदी का असर शून्य रहा। हालांकि एलाइंस, गैलेक्सी, स्टीफन और एसपीए जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान बंद देखे गए। पुलिस प्रशासन के अनुसार अब तक जिले के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

