...

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्राला से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्राला से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: लखीमपुर

Meta Description: लखीमपुर News: लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्राला से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: लखीमपुर-two-bikes-collided-with-a-trolley-three-youths-died-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-830732-2026-02-20

लखीमपुर: मुख्य समाचार और अपडेट

लखीमपुर: हादसे में सिंगाही के वार्ड नंबर चार भिड़ौरा के पुत्तूलाल के बेटे छोटू (22), रमेश के पुत्र सुरेश (20) और निघासन थाना क्षेत्र के गांव बरोठा निवासी सीताराम के पुत्र विकास (23) की जान गई। विकास के साथ बाइक पर बैठे उन्हीं के गांव के हीरालाल (60 वर्ष) और उनके बेटे सुंदरेश के अलावा पचपेड़ी के बिरजू (25) घायल हुए हैं।जानकारी के मुताबिक छोटू और सुरेश अपने एक रिश्तेदार को निघासन से ले जाने के लिए बाइक से आ रहे थे। वहीं विकास व साथ में अन्य तीनों लोग सिंगाही क्षेत्र के ही नौरंगाबाद गई बरात में गए थे। वहां से लौटते वक्त मोटे बाबा सरजू पुल से पहले सिंगाही से निघासन जा रहे ट्राले में लदे सेमल के लट्ठों से विकास के साथ ही छोटू व सुरेश की बाइक भी टकरा गई। दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने छोटू, सुरेश और विकास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिरजू (25) पुत्र जगदीश गौतम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्राले और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.