SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP: अमरोहा
Meta Description: UP: अमरोहा News: UP: अमरोहा में भाजपा विधायक की कार में पथराव, शराब के नशे में जमकर बवाल, चाैकी प्रभारी समेत तीन निलंबित – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up: अमरोहा-up-bjp-mla-car-pelted-with-stones-in-amroha-sub-inspector-and-three-others-suspended-2026-02-23
UP: अमरोहा: मुख्य समाचार और अपडेट
UP: अमरोहा: अमरोहा मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर शराब के नशे में दो युवकों की बाइक भाजपा विधायक राजीव तरारा की गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी टकराने पर युवकों की विधायक के सुरक्षाकर्मी से कहासुनी होने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि युवकों ने विधायक की गाड़ी पर पीछे से पत्थर फेंके।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। धनौरा विधायक राजीव तरारा रविवार की देर रात अमरोहा दिशा की ओर जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास उनकी गाड़ी में पीछे से एक बाइक टकरा गई। बाइक टकराने पर विधायक के सुरक्षाकर्मी बाहर आए और दोनों युवकों से विरोध जताया।आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने उन युवकों के थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि एक युवक ने विधायक की कार पर पत्थर फेंक दिया। इस पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। उन्होंने मौके पर पुलिस बुला ली और दोनों को पुलिस को सौंप दिया।पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश मौर्य ने पत्थर फेंकने की बात से इन्कार करते हुए बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। और वहां हंगामा कर रहे थे। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि विधायक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।अगर तहरीर मिलेगी तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में विधायक राजीव तरारा का कहना है कि हमारी कार पर पत्थर फेंके गए। सिपाही की कार्बाइन छीनने की कोशिश की गई। मामले में तहरीर दी जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

