SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Holi
Meta Description: Holi News: Holi 2026: बरसाना में होली को लेकर पुलिस की गाइडलाइन, रंग की आड़ में हुड़दंग नहीं करें; सीधे भेजे जाएंगे जेल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: no-misconduct-behind-colors-strict-police-warning-in-barsana-direct-jail-for-harassment-during-holi-2026-02-23
Holi: मुख्य समाचार और अपडेट
Holi: उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रतीक चिन्ह के साथ लगाए गए इस बोर्ड में साफ लिखा है कि महिलाओं से छेड़छाड़ अपराध है। बिना सहमति और बिना अनुमति रंग लगाना दंडनीय अपराध है। अभद्र टिप्पणी और बदसलूकी पर भी सीधी कार्रवाई होगी। चेतावनी के शब्द सख्त हैं और संकेत साफ कि इस बार हुड़दंग की सीमा पुलिस तय करेगी। लठामार होली के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा का घेरा मजबूत कर दिया है।गलियों, प्रमुख चौराहों और मंदिर मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक हरकत को मौके पर ही रोका जा सके।नारी सम्मान को केंद्र में रखते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर धाराओं में कार्रवाई होगी। शिकायत और सूचना के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि बरसाना की होली आस्था और परंपरा का प्रतीक है। किसी को भी इसकी आड़ में कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। जो भी व्यक्ति अभद्रता या जबरन रंग लगाने जैसी हरकत करेगा, उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली मर्यादा और सम्मान के साथ मनाएं, ताकि बरसाना की छवि पूरे देश में और मजबूत हो।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

