SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Kota
Meta Description: Kota News: Kota Car Accident: बिन बताए उज्जैन गए थे चार दोस्त, 140KM प्रति घंटा थी गाड़ी की रफ्तार; हादसे की वजह आई सामने – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: four-friends-went-to-ujjain-without-informing-their-families-all-died-on-their-way-back-kota-news-c-1-1-noi1391-3983375-2026-02-23
Kota: मुख्य समाचार और अपडेट
Kota: राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार दोस्तों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सोमवार को परिजनों की उपस्थिति में चारों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। सभी युवक घूमने के लिए निकले थे। मामले की जांच चेचट थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।चेचट थाने के एएसआई पुरुषोत्तम मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान लखनऊ निवासी 21 वर्षीय श्रेष्ठ बाजपेई, कानपुर निवासी 26 वर्षीय प्रांजुल चतुर्वेदी और 25 वर्षीय अंकुश दुबे तथा गोंडा जिला निवासी 20 वर्षीय अंश प्रताप सिंह के रूप में हुई है। हादसे के समय युवकों के मोबाइल पर उनके घरवालों के फोन आ रहे थे। जब पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि परिवार को यह भी पता नहीं था कि वे किसके साथ गए हैं।अंश प्रताप सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह दिल्ली में सीआरपीएफ में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि परिवार को जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा महाकाल उज्जैन कब चला गया। अंश दिल्ली में पढ़ाई करता था।पुलिस जांच और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि जिस कार में चारों युवक सवार थे, उसकी रफ्तार 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। सभी दोस्त मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने मृतकों के परिजनों से शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

