SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: चारों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने की अंत्येष्टि – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: after-the-arrest-of-the-four-murderers-the-family-performed-the-last-rites-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169017-2026-02-23
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: शनिवार रात रंजिश में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 20 वर्षीय मीर कुमार पुत्र राजाराम पर बांके से हमला किया गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।मृतक की मां शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों-कमलेश कुमार, रामू, चेतराम और जोगेंद्र पुत्रगण मैकूलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद एक आरोपी कमलेश को हिरासत में लिया गया। अन्य लोग भाग गए थे। परिजनों ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अड़े रहे।सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने शेष तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

