SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly Accident: सड़क पर खड़ा ‘खूनी’ पेड़, काटने के लिए कागज की कुल्हाड़ी चला रहे अफसर; तीन की गई थी जान – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bareilly-car-accident-bloody-tree-stands-on-the-road-officers-use-paper-axes-to-cut-it-down-2026-02-24
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: बरेली में रामपुर रोड पर स्वालेनगर में रविवार सुबह हुए हादसे की प्रमुख वजह सड़क पर खड़े पेड़ को लेकर लीपापोती शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने को हादसे की प्रमुख वजह बताया गया है, जबकि सड़क पर खड़े पेड़ के आसपास कोई संकेतक, चेतावनी बोर्ड या फिर स्पीड ब्रेकर तक नहीं हैं। जिम्मेदार पेड़ कटवाने के नाम पर कागजी घोड़े तो दौड़ाते रहे, लेकिन मौके पर सुरक्षात्मक उपाय कराना जरूरी नहीं समझा।
इस स्थान को ब्लैक स्पॉट के रूप में भी शामिल नहीं किया गया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह का कहना है कि अगर किसी स्थान पर तीन साल में पांच या पांच से अधिक हादसों में लोगों की जान जाती है, तब उस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन वैभव श्रोतीय ने बताया कि मौके पर कोई संकेतक नहीं पाया गया है। हादसे का एक प्रमुख कारण यह भी हो सकता है। सप्ताहभर में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।पुलिस ने भी जिलेभर के नेशनल, स्टेट हाईवे और अन्य जिला मार्गों पर 59 टी और वाई प्वॉइंट चिह्नित किए हैं। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में चार टी प्वॉइंट हैं। फरीदपुर में तीन टी और दो वाई, कैंट में तीन और भोजीपुरा में दो टी प्वॉइंट, इज्जतनगर और भमोरा थाना क्षेत्र में चार-चार टी प्वॉइंट चिह्नित किए गए हैं। यहां कोई सुधारात्मक उपाय नहीं कराए गए हैं।लोक निर्माण विभाग ने जिले के 45 ब्लैक स्पॉट पर सुधार के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 38.63 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तो बनाई, लेकिन बजट न मिलने के कारण फाइल धूल फांक रही है। चालू वित्तीय वर्ष में सड़क सुरक्षा के दावे एस्टीमेट तक ही सीमित रहे। इन खतरनाक ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के बजाय सिर्फ संकेतक लगाए गए हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

