SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: रेलवे
Meta Description: रेलवे News: रेलवे के नाम पर आए कॉल से रहें सावधान: एक गलती में खाली हो सकता है अकाउंट, जानें क्यों जारी हुआ ये अलर्ट – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: रेलवे-beware-of-calls-in-the-name-of-railways-one-mistake-can-empty-your-account-know-why-the-alert-was-issued-2026-02-27
रेलवे: मुख्य समाचार और अपडेट
रेलवे: देश में इन दिनों साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ये जालसाज भारतीय रेलवे से जुड़े लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामलों में रेलवे पेंशन भोगियों को ठगने की कोशिश सामने आई है। इसे देखते हुए रेलवे ने पेंशनभोगियों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। रेलवे ने स्पष्ट किया, कोई भी अधिकारी फोन, व्हाट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से बैंक डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। पीपीओ अपडेट, केवाईसी वेरिफिकेशन या अतिरिक्त पेंशन लाभ का झांसा देकर मांगी जा रही जानकारी पूरी तरह फर्जी है।
रेलवे ने पेंशनभोगियों को आगाह किया गया कि सेवा रिकॉर्ड या पीपीओ संशोधन के नाम पर भेजे गए किसी भी लिंक या संदेश पर भरोसा न करें। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी इस तरह की धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें। रेलवे ने कहा है, किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस की साइबर सेल और संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को दें, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।
हाल ही में संसद सत्र के दौरान रेल मंत्री ने बताया कि,रेलवे प्रशासन साइबर धोखाधड़ी पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आधार आधारित प्रमाणीकरण, मल्टीलेवल साइबर सिक्योरिटी सिस्टम और मजबूत एंटी फ्रॉड उपायों के जरिए वर्ष 2025 में ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ी 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को निष्क्रिय किया गया है। इन कदमों से फर्जी बुकिंग पर रोक लगी है और वास्तविक यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सुगम हुई है।
राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश के ई टिकट सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए बड़े स्तर पर तकनीकी कदम उठाए गए हैं। पिछले छह महीनों में दिसंबर 2025 तक 6,043 करोड़ मैलिशियस बॉट रिक्वेस्ट को ब्लॉक किया गया। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर संदिग्ध टिकट बुकिंग से जुड़ी 3.99 लाख एंट्री की जांच के दौरान 376 शिकायत दर्ज हुई हैं और वर्ष 2025 में 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन को भी ब्लॉक किया गया है। मंत्री के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग पर आधार आधारित वन टाइम पासवर्ड वेरिफिकेशन की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाई जा सके।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

