SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lucknow
Meta Description: Lucknow News: Lucknow News: कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, खून से लथपथ शव देख चीत्कार उठी मां – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: dogs-mauled-7-year-old-girl-to-death-in-lucknow-her-mother-cried-out-after-seeing-her-blood-soaked-body-2026-03-02
Lucknow: मुख्य समाचार और अपडेट
Lucknow: राजधानी लखनऊ में रहीमाबाद के तरौना गांव में शौच के लिए घर से निकली सात साल की अंशिका को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ उसका शव मिला। किसान दिलीप कश्यप की बेटी अंशिका कक्षा एक में पढ़ती थी।
मां सोनी ने बताया कि बेटी रविवार शाम लगभग 5:30 बजे अकेले शौच के लिए बाहर गई थी। वहां आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। शरीर को बुरी तरह नोच डाला। आधे घंटे तक अंशिका घर नहीं लौटी तो उसे तलाशने निकली। खेत पर बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। पास ही कुत्तों का झुंड खड़ा था।
बेटी का शव देख सोनी ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं। अंशिका के परिवार में भाई अंश और बहन राशि हैं। पिता दिलीप शनिवार को ही बच्चों के लिए होली के कपड़े लेने गए थे, लेकिन जब वह घर लौटे तो अंशिका का शव देख बिलख पड़े।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

