SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: बहराइच:
Meta Description: बहराइच: News: बहराइच: बकरी का शिकार करने घर में घुसे तेंदुए से भिड़ी महिला, 10 मिनट तक हुआ संघर्ष; मारकर भागा तेंदुआ – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: बहराइच:-bahraich-a-woman-confronted-a-leopard-that-had-entered-her-house-to-hunt-a-goat-the-leopard-then-fled-after-2026-03-03
बहराइच:: मुख्य समाचार और अपडेट
बहराइच:: कतर्निया घाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के कुरकुरी कुंआ गांव में मंगलवार तड़के घर में घुसे तेंदुए के हमले में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष भी किया।
गांव निवासी श्रीमती (47) पत्नी ध्रुव कुमार निषाद रात करीब एक बजे आंगन में बंधी बकरी की छटपटाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में पहुंचीं तो देखा कि तेंदुए ने बकरी को जबड़े में दबोच रखा है। महिला के शोर मचाने पर तेंदुए ने बकरी को छोड़ महिला पर ही झपट्टा मार दिया। करीब दस मिनट तक महिला ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तब तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की ओर चला गया। महिला के सिर, पेट और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। किसी तरह महिला की जान बच सकी।हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया है। वन विभाग के वॉचर अमरजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पग चिह्न से तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि टीम गांव पहुंच रही है, गश्त बढ़ाई जाएगी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

