Bareilly News: शाही इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, खुराफातियों ने गिराई कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Bareilly News: शाही इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, खुराफातियों ने गिराई कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Bareilly

Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: शाही इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, खुराफातियों ने गिराई कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: miscreants-demolished-the-boundary-wall-of-the-cemetery-in-shahi-area-in-bareilly-2026-03-04

Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट

Bareilly: बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया कल्यानपुर में मंगलवार की रात खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने के लिए कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल को गिरा दिया, जिससे एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला और चौकी इंचार्ज दुनका मुनेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराया।

जानकारी के अनुसार ठिरिया कल्यानपुर की कुल आबादी 3700 है। जिसमें मुस्लिम समुदाय की आबादी 500 के करीब है। गांव के बाहर मुस्लिम समुदाय का कब्रिस्तान हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में तत्कालीन मीरगंज विधायक सुल्तान बेग ने विधायक निधि से बाउंड्री वॉल बनवाई थी, जिसे बीती रात किसी शरारती तत्व ने गिरा दिया। बुधवार सुबह ग्रामीण उधर पहुंचे तो बाउंड्री वॉल गिरी देखकर आक्रोश फैल गया।दूसरे समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान के पति प्रेमपाल ने शाही थाना पुलिस को सूचना दी तो प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला और चौकी इंचार्ज दुनका मुनेंद्र पाल सिंह अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। मौके पर काफी देर तक जांच पड़ताल की। कुछ ही देर बाद सीओ मीरगंज अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक शाही और चौकी इंचार्ज दुनका मुनेन्द्र पाल सिंह को खुराफातियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कुछ खुराफातियों ने गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। उनका पता लगाकर प्रभारी निरीक्षक शाही को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन में बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए कहा है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.