SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Hathras
Meta Description: Hathras News: Hathras News: रबर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का माल जलकर राख – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: hathras-massive-fire-breaks-out-in-rubber-factory-2026-03-04
Hathras: मुख्य समाचार और अपडेट
Hathras: हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चामड़ गेट चौकी इलाके में रंगभरी होली के दिन रबर फैक्टरी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। रिहायशी क्षेत्र में अचानक उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग होली का पर्व मना रहे थे, तभी फैक्टरी परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्टरी स्वामी को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फैक्टरी मालिक ने फायर ब्रिगेड स्टेशन और इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की मेहनत से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का रबर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। होली के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

