SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: man-died-in-a-tragic-accident-on-holi-in-lakhimpur-kheri-2026-03-04
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में एक परिवार में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे पर नाचते-गाते समय हादसे में युवक की मौत हो गई। पढुआ थाना क्षेत्र के चहलुवा निवासी पटवारी (30 वर्ष) पुत्र अवध राम चौहान बुधवार सुबह होली खेलने के लिए लबेदपुर गए थे।
वहां पिकअप वाहन पर डीजे बांधकर युवक होली का जश्न मना रहे थे। बताया जाता है कि पटवारी पिकअप के पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान वाहन चालक ने गाड़ी बैक की, जिससे वह नीचे गिर पड़े और पिकअप का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रमिया बेहड़ ले गई, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। उधर, त्योहार पर अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। होली के दिन हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

