Hathras Accident: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, होली से लौटते समय एनएसजी कमांडो की मौत, तीन साथी घायल

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Hathras Accident: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, होली से लौटते समय एनएसजी कमांडो की मौत, तीन साथी घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Hathras

Meta Description: Hathras News: Hathras Accident: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, होली से लौटते समय एनएसजी कमांडो की मौत, तीन साथी घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: hathras-car-went-out-of-control-and-hit-a-tree-2026-03-06

Hathras: मुख्य समाचार और अपडेट

Hathras: हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में 6 मार्च तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।

मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा एनएसजी कमांडो था। 5 मार्च को वह अपने साथियों विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ सादाबाद क्षेत्र के गरीबा गांव में मित्र के यहां होली खेलने आए थे। 6 मार्च तड़के तीन बजे चारों युवक कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सादाबाद-राया मार्ग पर गांव पल्हावत के पास मंदिर के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन योगेंद्र सिंह को आगरा से मिलिट्री अस्पताल मथुरा ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कमांडो की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अन्य तीनों घायलों का उपचार जारी है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.