SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UPSC
Meta Description: UPSC News: UPSC Result 2025: पूर्वांचल के इन युवाओं ने रचा इतिहास, कठिन परिश्रम और लगन से पाई सफलता; भावुक हुआ परिवार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: upsc-result-2025-young-people-from-purvanchal-created-history-achieving-success-through-hard-work-and-dedicati-2026-03-06
UPSC: मुख्य समाचार और अपडेट
UPSC: बलिया जिले के गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक हासिल कर गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह बलिया में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने ने बताया कि रवि शेखर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बसंतपुर, इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नागा जी सरस्वती विद्यालय माल्देपुर, स्नातक की पढ़ाई हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई। रवि शेखर सिंह ने बताया कि यूपीएससी में तीसरा प्रयास था। इंटरव्यू दूसरा था। रवि शेखर सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। रवि शेखर सिंह की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है। बहन पूर्णिमा की शादी हो चुकी है। बड़े भाई राजशेखर सिंह की शादी नहीं हुई है। माता पुष्पा देवी भी बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी का ठिकाना नहीं है। शुक्रवार को दौलतपुर गांव स्थित मठिया में होली गायन का कार्यक्रम में रवि शेखर सिंह के कामयाबी में खुशी का माहौल दोगुना कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने शुभचिंतकों का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर अभय नारायण सिंह, राजेश सिंह, लक्ष्मण पाण्डेय, अर्जुन राम, बलिराम गुप्ता, शंकर राजभर आदि रहे।बलिया के चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड 12 आजाद नगर निवासी अशोक कुमार तिवारी के पुत्र आदित्य कृष्णा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 540वीं रैंक हासिल कर नगर पंचायत सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आदित्य कृष्णा की मां स्व. कंचन तिवारी वर्ष 1989 से 2012 तक बिहार के विभिन्न जिलों में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर कार्यरत रहीं। नौकरी के दौरान ही उनका निधन हो गया था। आदित्य कृष्णा के पिता अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि आदित्य की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई और उन्होंने वर्ष 2021 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। आदित्य कृष्णा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को चितबड़ागांव में उनकी कामयाबी की खुशी और बढ़ गई, जब नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह तथा सभासद अखिलेश सिंह ने लोगों का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की। क्षेत्र के लोगों ने भी आदित्य कृष्णा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

